दिल्ली देहात से….

हरीश चौधरी के साथ….

दिल्ली : दुकानदारी कर रही महिला पर एसिड फेंककर भागा मामला, तलाश में जुटी पुलिस -दिल्ली देहात से


दिल्ली के भारत नगर में हर हफ्ते बाजार में दुकान लगाने वाली 33 साल की महिला के ऊपर एसिड अटैक करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। घटना में महिला मामूली रूप से घायल हो गई।

सूचना के अनुसार उस महिला के ऊपर एसिड डाला गया, उसका छोटा बच्चा भी उसके साथ था। इस कारण बच्चा भी मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस को घटना के संबंध में सुबह आठ बजे कॉल मिला। महिला ने बताया कि वो भारत नगर इलाके में गुरु बाजार में अपनी दुकान के पास बैठी थी। उसी दौरान पार्क के रास्ते में एक अज्ञात शख्स आया और उसका ऊपर एसिड फेंक कर चला गया।

पुलिस का कहना है कि महिला जब अस्तपताल से इलाज करवा कर वापस आई तब उसने उन्हें इस घटना के बारे में बताया। अभी महिलाओं के निशानदेही पर पुलिस क्षेत्र की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें –
— भोजनान्न आत्मनिर्भरता के लिए देश लाल बहादुर शास्त्री का कर्ज : नरेंद्र सिंह तोमर
— Exclusive: अमृतपाल सिंह पर खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में अहम खुलासा