शक्ति कपूर के बेटे हैं हैंडसम
नई दिल्ली :
श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की सबसे बबली एक्ट्रेस में लिया जाता है। साथ ही बीते कुछ सालों में श्रद्धा ने कुछ बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में भी आता है। श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से लोगों का दिल अपनी मासूमियत से जीत लिया था। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली सेलिब्रिटी भी हैं। श्रद्धा कपूर खूबसूरत तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक भाई भी है, जो दिखने में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें
जी हां, श्रद्धा कपूर के भाई का नाम सिद्धांत कपूर है। सिद्धांत कपूर भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें यहां शेयर करते हुए देखे जाते हैं। सिद्धांत कपूर की जो नवीनतम फोटो सामने आई है, उस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अधिकतर लोगों को पता ही नहीं था कि श्रद्धा कपूर के भाई भी हैं। हाल ही में सिद्धांत ने अपनी मां के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सिद्धांत ने 3 दिन पहले इस फोटो को शेयर किया है. जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं कि शक्ति कपूर के बेटे बहुत हैंडसम हैं।
श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे का सिद्धांत कपूर की इस तस्वीर पर आम लोगों से लेकर सितारे तक कमेंट्स कर रहे हैं। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “आपकी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ”। तो एक अन्य ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल लेडी”। बता दें, सिद्धांत कपूर एक भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ सहयोगी निदेशक हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं।