पीएम नरेंद्र मोदी।
नई दिल्ली:
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात पांच दिन की विदेश यात्रा से लौटेंगे। उन्होंने पांच दिनों में तीन वैश्विक कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रधानमंत्री की डिप्लोमेसी से जॉब क्रिएशन में मदद मिली है। उनके कार्यों के चलते दुनिया भर में विशेष मान-सम्मान मिल रहा है।
चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा विदेशी अखबारों में छाई रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन मोदी जी के ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। पपुआ न्यूगिनी के राष्ट्रपति मोदी जी के पैर छूते हैं। ये सभी बातें भारत के वैश्विक कद को देखते हैं। यह प्रधानमंत्री के सम्मान को भी प्रकट होते हैं, जो वैश्विक नेताओं के मन में प्रधानमंत्री के प्रति है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की डिप्लोमेसी से जॉब क्रिएशन में मदद मिली है। उनके कार्यों के चलते दुनिया भर में विशेष मान सम्मान मिल रहा है।